कोंच-उरई । जनपद झांसी के मोंठ तहसील के निवासी एक व्यक्ति के साथ कोंच में चार पांच लोगों ने गाली गलौज करते हुये मारपीट कर दी। अरविन्द्र कुमार पुत्र रमेशचन्द्र निवासी रेव तहसील मोंठ ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ कोंच आ रहा था तभी नदीगांव निवासी कमलेश पुत्र भगवानदास आदि तीन चार लोगों ने पंचानन चौराहा के पास गाली गलौज करते हुये उसके साथ मारपीट कर दी एवं पत्नी के पांच हजार रुपये छीन लिये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

 

Leave a comment