कोंच-उरई । रविवार को उपजिलाधिकारी गुलाब सिंह ने नगर के कई बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ को जरूरी निर्देश दिये। एसडीएम गुलाब सिंह ने बूथ दिवस पर एसआरपी इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज आदि बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से कहा कि मतदाता सूची से कोई भी वोटर वंचित न रह जाये। उन्होंने कहा कि बीएलओ जनता के लोगों से अच्छा व्यवहार करें। उन्हें परेशान करने की जरूरत नहीं है। वार्ड में सभासद और कोटेदारों का सहयोग लें क्योंकि इन लोगों को एक एक घर के बारे में गहरी जानकारी होती है।

 

Leave a comment