जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार में पूर्व प्रधान व ग्रामीण के बीच गालीगलौज व मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया है तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

शनिवार की रात को वर्चस्व को लेकर पूर्व प्रधान सुढ़ार कुंवर सिंह पुत्र रामकिशुन तथा ग्रामीण संदीप नगाइच पुत्र अशोक कुमार के बीच विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद दोनों लोगों में आपस में मारपीट हो गयी। दो पक्षों में हो रही मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने दोनों लोगों को पकड़ लिया है तथा उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में चर्चा इस बात की है कि मारपीट के दौरान संदीप ने देशी तमंचा लहराते हुए घर गये थे। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों लोग शराब पीकर आपस में लड़ गये हैं।

Leave a comment