कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे द्वारा माँ बाप को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतार देने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी थी। प्रधान द्वारा दी गयी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम बड़ागांव निवासी किसान रामलाल व उसकी पत्नी कुसमा जानवर चराकर देर शाम अपने गांव की तरफ घर को आ रहे थे तभी किसान के जानवर बाड़े से 100 कदम पहले ही सडक़ पर उनके कलयुगी सरफिरे बेटे ने माँ बाप के ऊपर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार करते हुए दोनों को मौत के घाट उतार दिया। सडक़ पर दोनों की लाशे पड़ी होने की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो प्रधान रूप सिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए व पुलिस को सूचना दी। मामले में ग्रामीणों से हुई पूछताछ में मालूम चला कि मृतक किसान के 5 बेटे थे जिसमे बड़े बेटे मान सिंह की मौत पहले हो चुकी है जिसकी बेवा पत्नी की शादी उसके दूसरे सरफिरे बेटे पुई उर्फ जनक सिंह से करा दी गयी जो कि झक्की व नशे का लती होने के कारण आये दिन घर में पत्नी से विवाद करता रहता था। घटना की सुबह भी जनक द्वारा अपनी पत्नी से विवाद किया गया जिस पर उसके मृतक माँ बाप ने समझा बुझा कर खेत चले गए। उस बात को दिमाग में रखते हुए जनक सिंह ने माँ बाप का देर शाम खेत से लौटते वक्त मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण बताते हैं कि जनक नशे की लत के कारण सनकी किस्म का है। वही माँ बाप की मौत से उसके अन्य तीन बेटे छंगा,बबलू,मलखान आदि बेसहारा हो गए। हत्यारा युवक जनक मौके से फरार हो गय था जिस पर पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी के कड़े निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी कालपी क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम के नेतृत्व में कदौरा पुलिस ने आरोपी को देर रात धर दबोचा।






Leave a comment