जालौन-उरई । कोरी चेतना समिति जालौन के तत्वावधान में जालौन नगर के जयनारायण गेस्ट हाउस में मेधावी छात्र /छात्राओं ,बुज़ुर्गों ,महिलाओं एवं समाज के उभरते हुए कलाकारों का सम्मान किया गया ।

नगर के जयनारायण गेस्ट हाउस में कोरी चेतना समिति के मेधावी छात्र छात्राओं ,बुज़ुर्गों महिलाओं एवं समाज के उभरते कलाकारों का सम्मान समारोह का आयोजनश्यामलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुआ । कार्यक्रम में कोरी चेतना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद वर्मा एडवोकेट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जिले की हर तहसील में किए जाएँगे इस तरह के कार्यक्रम से समाज में नई चेतना आएगी ।समिति के संरक्षक कामता प्रसाद मास्टर,पन्ना लाल वर्मा एफ सी आइ और माता प्रसाद वर्मा आदि ने भी अपने सम्बोधन में समाज को एकत्रित होकर जागरूक करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष संतराम रुबी व डॉ. सीताराम जयसरिया ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के निचले स्तर के लोगों को सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम में लगभग 65 मेधावी छात्रों और बुज़ुर्गों व महिलाओं को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश वर्मा ने किया कार्यक्रम में प्रेमनारायण ,घासी राम,बैजनाथ वर्मा विनोद पलंबर,परमलाल मास्टर पुरुषोत्तमदास सभासद लक्ष्मीकांत बजाज शिवबिहारी कार्यक्रम के प्रभारी चन्द्रशेखर वर्मा लौना एब सहप्रभारी रमेश चन्द्र वर्मा ने आए हुए सभी अथितियो का धन्यवाद  देते हुए आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a comment