जालौन-उरई । मतदाता सूची पुनरीक्षण का हाल जानने के लिए उपजिलाधिकारी ने रविवार को बूथों का निरीक्षण किया जिसमें सभी अध्यापक अनुपस्थिति मिले जिनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
रविवार को उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सालाबाद, सुढ़ार तथा छिरिया सलेमपुर में संचालित बूथों का निरीक्षण किया जिसमें बीएलओ उपस्थित मिले किन्तु अध्यापक अनुपस्थिति मिले। उपजिलाधिकारी के निरीक्षण में अध्यापक प्रियंका देवी सुढ़ार, गोविंद नारायण सालाबाद, किरन वर्मा सालाबाद, सुषमा वर्मा छिरिया सलेमपुर, राजेश कुमार छिरिया सलेमपुर अनुपस्थिति मिले। निरीक्षण के बाद उपजिलाधिकारी ने बताया कि बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले जबकि अध्यापक अनुपस्थिति मिले जिनकी की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।






Leave a comment