खजुराहो( मध्य प्रदेश )।
मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम खजुराहो के क्षेत्रीय प्रबंधन मोन्सी जोसेफ के सहयोग से एनएनपी (मेडीकल शोध संस्थान ) द्वारा सरकारी होटल झनकार में खजुराहो के पर्यटन विकास को लेकर सिक्किम कैडर की आईपीएस मृणालिनी श्रीवास्तव की विषेष मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता के रूप में मृणालिनी श्रीवास्तव ने खजुराहो के पर्यटन उद्योग से होटेलियर गाइड एवं गैर सरकारी संगठन आदि से खजुराहो पर्यटन से सुझाव दिये । लोगो ने सबसे ज्यादा खजुराहो में कनैक्टिविटी,स्वास्थ्य एवं टूरिस्ट सर्किट, मास्टर प्लान एवं पर्यटन नीति निर्माण पर जोर दिया ।
इस अवसर पर मृणालिनी श्रीवास्तव ने सिक्किम प्रांत ने टी टूरिज्म एवं वहाॅं की प्राकृतिक सौंदर्य से पर्यटन विकास की बात करते हुए कहा कि खजुराहो को विष्व मानचित्र पर लाया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि खजुराहो की कला और सुंदरता का प्रयास प्रसार विष्व स्तर पर हो। इसके लिए उन्होने सहयोग करने की बात कही ।
एनएमपी के सचिव पुनीत शर्मा ने खजुराहो को विदेषो के पर्यटन सुचना केंन्द्रों से जोड़ने में अपना योगदान देने की बात करते हुए स्थानीय लोगों का सहयोग व उनके सुझाव को सरकार के समक्ष रखने पर जोर दिया। मध्यप्रदेष पर्यटन विकास निगम के मोंसी जोसेफ पर्यटन विकास निगम द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य जैसे कुटनी डेम के टापू पर बनाए जो रहे रिसोर्ट, खजुराहो में कंवेंसन हाल, फूड क्ऱाप्ट्र संस्थान आदि के निर्माण पर प्रकाष डाला ।






Leave a comment