उरई। डीजल, पेट्रोल की दरों में भारी बढ़ोत्तरी के विरोध में सोमवार को जालौन कस्बे में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम पाल की अध्यक्षता में हंगामी धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पिछले चार वर्षों में देश की अर्थ व्यवस्था रसातल में पहुंच गई है। भाजपा सरकार केवल कुछ पूंजीपतियों का हित साधने में लगी है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में आज तक कोई इतनी जनविरोधी और विफल सरकार नही बनी।
सभा में चंद्र प्रकाश यादव थोपन, मधु श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता गौरीश द्विवेदी, अनिल यादव, इसरार, रामदास यादव, बब्लू वर्मा, देवीदयाल वर्मा, शिवनारायण वर्मा, जैद सिददीकी, दीपू वर्मा सभासद, विनय श्रीवास्तव, संजू पाठक, रिंकू गुर्जर, राजकिशोर गुर्जर, राकेश कुमार, सुनील वर्मा, अनुराग निरंजन आदि ने भी संबोधित किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी भैर पाल सिंह को सौंपा।

Leave a comment