उरई। कोतवाली क्षेत्र के धरगुवां गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के कारण एक घर में धावा बोलकर फायरिंग की और दरवाजे तोड़ डाले। वारदात के बाद पलायन के लिए मजबूर परिवार ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई।
धरगुवां निवासी संतोषी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गांव के मंगल राजपूत और अनिल राजपूत से पुरानी रंजिश है। गत 8 सितंबर को रात में लगभग 10 बजे ये लोग गोलू राजपूत निवासी बधौली, प्रानसिंह व 20-25 अन्य लोगों को लेकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसके दरवाजे पर आ गये। वह फायरिंग करने लगे। डर के मारे उसका पूरा परिवार अंदर दुबक गया। जिसके कारण दरवाजा न खुलने पर उन लोगों ने उसका दरवाजा फाड़ डाला। इस बीच हमलावरों के एक रिश्तेदार ने उन्हें रोका तो वे धमकियां देते हुए चले गये। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ उरई को सौंप दी है।






Leave a comment