उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में एसडीएम की गश्त के दौरान अवैध रूप से बालू ढो रहे ट्रैक्टरों पर शिकंजा कस गया। एसडीएम की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर चालक भाग खड़े हुए। बाद में एसडीएम ने पुलिस बुलवाकर उनके ट्रैक्टर ट्राली समेत सीज करके थाने पहुंचावा दिये।
बंगरा पुलिस चौकी के सिपाहियों की मिली भगत से मध्य प्रदेश से चोरी छुपे लाये जाने वाले बालू भरे वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से हो रहा है। लेकिन आज सुबह यह कारगुजारी उस समय प्रशासन के हत्थे चढ़ गई जब एसडीएम मनोज सागर बंगरा से होकर गुजर रहे थे। उनकी जीप देखकर चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर उल्टे पैरों भाग निकले। एसडीएम ने बालू भरे ट्रैक्टर कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिये हैं।






Leave a comment