कोंच-उरई। सोमवार को तहसील परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़ी स्कार्पियों पर सीओ ने तमाम नेतागीरी के बावजूद लंबा जुर्माना ठोककर हलचल मचा दी।
तहसील परिसर में आड़ी खड़ी स्कार्पियों पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा की निगाह पड़ी तो उनका पारा चढ़ गया। उन्हें आता देख स्कार्पियों का चालक शिवम सोनी निवासी समथर जिला झांसी उनके कोप से बचने के लिए गाड़ी छोड़कर भाग गया।
यूपी 93 ए 0009 नंबर की इस स्कार्पियो को सीओ ने पकड़वा कर कोतवाली भिजवा दिया। बाद में कई नेता और प्रभावशाली लोगों के फोन आये पर पुलिस ने सीओ के कारण किसी एक की न सुनी। समन शुल्क वसूलने के बाद ही स्कार्पियों छोड़ी जा सकी। स्कार्पियो का मालिक अर्जुन सिंह निवासी ग्राम बजीदा कोतवाली मोठ जिला झांसी बताया गया है।






Leave a comment