उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में 20 दिन से लापता है। उसके साथ अनहोनी का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस को इसकी सूचना दी जा चुकी है लेकिन अभी तक पुलिस छानबीन में कोई प्रगति नही कर पाई है।
माधौगढ़ थाने के महाराजपुरा गांव का निवासी राजू राजावत (32वर्ष) गत 21 अगस्त से गुम है। उसके परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को भी सूचना दी गई। फिर भी उसे नही ढूढ़ा जा सका है।
उसके गायब होने के पीछे चारित्रिक कारणों की बात सामने आ रही है। जिससे उसके साथ किसी गंभीर अनहोनी का भी अंदेशा किया जा रहा है। इस बाबत ऊंचा भीमनगर के एक सोनी की ओर संदेह की सुई घूमी थी। पुलिस ने आरोपी के परिवार के एक सदस्य को उसके न मिलने पर थाने में बुला लिया था लेकिन इसके बाद पुलिस ढीली पड़ गई। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हैं।






Leave a comment