जालौन-उरई। विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ समाजसेवी देवीदयाल वर्मा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत जिन बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिये गये हैं। उनका लोड उपखंड अधिकारी मनमानी दिखाते हुए दो किलो वाट करके उनसे भारी वसूली करा रहे हैं जो गरीबों का उत्पीड़न है। समाजसेवी ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर गरीब विद्युत उपभोक्ताओं को इस उत्पीड़न से बचाने की मांग की।

Leave a comment