जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के क्यामदी में घर में घुसकर दबंगों ने महिला की पिटाई कर डाली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उक्त ग्राम निवासी मिथला देवी पति रामदास ने बताया कि वह अपने घर में परिजनों के साथ खाना खा रही थी। तभी अजय पाल व वीरसिंह ने पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने उन्हें रोका तो वे उसकी मारपीट करने लगे। इस बीच उसके पति रामदास ने उसे बचाने की कोशिश की जिस पर दोनों ने उन्हें भी नही बख्शा। पुलिस महिला के प्रार्थना पत्र पर जांच में जुट गई है।






Leave a comment