जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के धंतौली ग्राम में दीवार के निर्माण के दौरान हुए विवाद ने झगड़े का रूप धारण कर लिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया।
उक्त ग्राम में राजेंद्र पुत्र महेश चंद्र की जगह पर सुरेंद्र, कल्लू और राजकुमार दीवार उठा रहे थे। राजेंद्र ने इस पर आपत्ति की तो तीनों लोग उग्र हो गये और गाली-गलौज करते हुए उसकी मारपीट कर डाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।






Leave a comment