उरई। जालौन नगर में एक मस्जिद में नमाज के दौरान युवक की मुंहचाही से बबाल हो गया। बाद में पुलिस युवक को गिरफ्तार कर ले गयी और शांति भंग में उसका चालान कर दिया।
जालौन नगर की मोहल्ला बालमभटट की जामा मस्जिद में एक युवक द्वारा नमाजियों के साथ वाद-विवाद किये जाने से माहौल बिगड़ने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस इसहाक नाम के आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली लाई और शांति भंग में उसका चालान कर दिया।






Leave a comment