उरई। पुलिस कार्यालय में एसपी से मिलकर लौट रहे भाजपा के एक जिम्मेदार पदाधिकारी को सर्राफा व्यापारियों की खरीखोटी सुनकर अपना सा मुंह लेकर भाग जाना पड़ा।
बताया जाता है कि नये पुलिस कप्तान से काम कराकर उनके कार्यालय से बाहर आये भाजपा के नेताजी का सामना बंगरा लूटकांड के मुददे पर ज्ञापन देने पहुचें सर्राफा व्यापारियों से हो गया। उनको देखते ही सर्राफा व्यापारी उन पर बरस पड़े। बोले तुम्हारी सरकार में तो व्यापारियों का जीना हराम हो गया है। हम लोगों के साथ रोजाना वारदातें हो रही हैं। तुमसे तो अच्छी सपा की सरकार थी। व्यापारियों के तेवर देखकर नेताजी की बोलती बंद रही। वे जल्दी-जल्दी उनके बीच से निकलकर लगभग दौड़ने की मुद्रा में अपने गाड़ी में पहुंचे और फुर्र हो गये।

Leave a comment