उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में सहाव के पास टेड़ी पुलिया पर विपरीत दिशाओं से आ रहीं दो मोटर साइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने घायलों को जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।
गोरा भूपका निवासी सुनील (18वर्ष) पुत्र कलंदर मोटर साइकिल से अपने गांव जा रहा था। तभी उसरगांव निवासी रमेश पुत्र गुरुदयाल सामने से अपनी मोटर साइकिल से गुजरे। इस दौरान दोनों मोटर साइकिलें सीधी टकरा गईं। जिसमें दोनों के सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।

Leave a comment