उरई। पिछले 10 वर्षों से दलितों के आवासीय पटटे की जमीन पर दबंग कुंडली मारे बैठा है। जिससे पटटाधारक मकान नही बनवा पा रहे। अंधा पीसे कुत्ता खाये जैसे मौजूदा निजाम के चलते दबंग की यह मनमानी जारी है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रभावित दलितों ने एंटी भू माफिया एक्ट के तहत दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामला डकोर थाने के ग्राम कमठा का है जहां 2 मार्च 2008 को तत्कालीन प्रधान ने खसरा संख्या 387 में अनुसूचित जाति के 20 आवासहीनों को पटटे किये थे। लेकिन उक्त जमीन पर मंगल यादव द्वारा काबिज हो जाने से पटटों की कोई सार्थकता नही रही। पिछले 10 सालों से दलित पटटे की जमीन पर उन्हें कब्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन निकम्मे प्रशासन के कान में जूं तक नही रेंग रही। आज उन्होंने उप जिलाधिकारी के सामने पहुंचकर एक कोशिश फिर की। देखते हैं इसका क्या नतीजा निकलता है।
प्रार्थना पत्र देने वालों में कालीचरण, रामजीवन, बालकिशुन, विनोद कुमार, भागीरथ, ऊदल, हल्की, मगन, बहादुर, शिवप्रसाद, मातादीन, बृजलाल आदि शामिल हैं।

Leave a comment