उरई। लोगों को जुआ खेलने से मना करना मंदिर के पुजारी को भारी पड़ा। दबंग जुआरियों ने पुजारी के साथ मारपीट कर डाली। घायल पुजारी को डर के मारे मंदिर छोड़कर भाग जाना पड़ा।
जालौन कस्बे में जुआ खेलने वालों की बेखौफ दबंगी की कहानी सामने आई है। मोहल्ला चिमनदुबे में हुल्की माता मंदिर के पास स्थित गिरिराज बाबा मंदिर के पुजारी जब पूजा कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने मोहल्ले के कुछ लोगों को जुआ खेलते देखा। इस पर वे उन्हें मना करने पहुंच गये। इसके बाद जुआरियों में गुस्सा भड़क गया और उन्होंने मंदिर में घुसकर पुजारी पर हमला बोल दिया। जिससे वे घायल हो गये। आतंकित होकर पुजारी मंदिर छोड़कर भाग निकले हैं। बताया जाता है कि जुआरियों के हौसले पहले से ही बुलंद हैं। वे पूर्व में भी पुजारी पर हाथ उठा चुके थे। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नही हुई। जिसके कारण आज फिर उन्होंने अपनी दबंगी की पुनरावृत्ति कर डाली।






Leave a comment