उरई। चोरी के मामले में गिरफ्तारी की खुन्नस के कारण कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा में एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी व लोहे की राड से हमला बोल दिया। खून-खच्चर हुए लोग जब पुलिस से शिकायत करने पहुंचे तो राजनैतिक दबाव के कारण पीड़ित पक्ष के तीन लोग कोतवाली में बैठा लिए गये।
यह बात कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी मुन्ना मंसूरी ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में कही। उन्होंने प्रार्थना पत्र में कई लोगों को नामित किया है और हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।






Leave a comment