उरई। कदौरा थाने के नाका गांव में युवक ने अपनी बारी में बबूल के पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। देर रात तक उसके घर न लौटने पर सोमवार को सुबह जब परिजन उसे तलाशने में जुटे थे तब उसकी फांसी का पता चला। युवक की फांसी का संबंध रहस्यमय कारणों से जोड़ा जा रहा है।
उक्त ग्राम निवासी संदीप कुशवाहा (20वर्ष) पुत्र नरेश कुशवाहा कल रात लगभग 11 बजे अपनी बारी देखने गया था। इसी दौरान उसने बारी के पास लगे बबूल के पेड़ पर लटकर फांसी लगा ली। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के घर में भूत-प्रेत का साया है। इस चक्कर में पहले उसकी 18 वर्षीय बहन संगीता की जान जा चुकी है। 19 वर्षीय एक और बहन और पिता भी मनोरोगी हो चुके हैं और उनका इलाज चल रहा है। मृतक संदीप कदौरा के राजकीय इंटर कालेज में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।






Leave a comment