उरई। हिंदी पखवाड़ा तथा विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में रविवार की रात कालपी के ऐतिहासिक हिंदी भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश के कई जाने-माने कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से लक्ष्मीशंकर वाजपेयी दिल्ली, आसिफ शमसी सहारनपुर, सत्य चंदन जयपुर, मनोज अबोध दिल्ली, शीतल बाजपेयी कानपुर, निधि सिन्हा निदा कालपी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी। इसके पहले अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी, कालपी के उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला और पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिंदी भवन की प्रधानमंत्री ममता विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष डा. सर्वेश विद्यार्थी, राघव अग्निहोत्री, आयोजक मंडल के सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। एहसास संस्था के सदस्यों ने भी कवि सम्मेलन में भागीदारी की।

Leave a comment