उरई। एडवोकेट एक्ट की धारा 34 के मुददे पर आल इण्डिया बार एसोसिएशन के आवाहन को देखते हुए जिले में भी अधिवक्ताओं द्वारा सोमवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया गया।
इसके पहले अधिवक्ता भवन में एकत्र स्थानीय वकीलों ने सभा और नारेबाजी की। इस दौरान महासचिव अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि यह अधिवक्ताओं के स्वाभिमान और लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी का प्रश्न है। जिससे अधिवक्ता समुदाय मुंह नही फेर सकता। सभा में अध्यक्ष करने सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव हरचरण ताहरपुरी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिजेंद्र सिंह राजपूत, मारुती नंदन गुप्ता, अखिलेश प्रजापति, लक्ष्मीकांत, संघप्रिय गौतम और इंद्रजीत सिंह आईजे आदि मौजूद रहे।






Leave a comment