उरई। विकास खंड कुठौंद के ग्राम नवादा में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर मोमबत्तियां जलाई और केक काटा। भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर भी पुष्पार्पण किया गया।
इसके बाद प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी स्वच्छता अभियान में योगदान जताते हुए गांव में टोलियां बनाकर सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम संयोजक शिवप्रकाश दीक्षित नवादा ने कहा कि यह कितना सुंदर संयोग है कि आज विश्व निर्माता विश्वकर्मा भगवान और राष्ट्र निर्माता नरेंद्र मोदी दोनों के जन्म दिन हैं। हम इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि अभिनंदन करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरीश चंद्र त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी, किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष समर सिंह, जिला मंत्री गजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र द्विवेदी प्रधान, कृष्णअवतार प्रधान नवादा, प्रदीप प्रधान ईंटों, कालका प्रसाद तिवारी, लवकुश त्रिपाठी ईंटों, योगेश त्रिपाठी, विनोद दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment