कालपी-उरई। सोमवार को ऋषि पाराशर पैलेस में बहुजन समाज पार्टी का विधान सभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें संगठन को मजबूत करके आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी बहुमत से जीत की हुंकार भरी गई।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बुंदेलखंड जोन के बसपा प्रभारी सतीश जाटव पूर्व एमएलसी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा मान्यवर कांशीराम के कारवां को बहन मायावती पूरी शिददत के साथ आगे बढ़ा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अकेले दलितों के मसीहा नही थे बल्कि वे सर्वसमाज के मसीहा थे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के कमजोरों के उत्थान के लिए जो अलख जगाई उसे भुलाया नही जा सकता।
सम्मेलन में कालपी विधानसभा क्षेत्र के 46 सैक्टरों के अंतर्गत सभी 474 बूथों के गठन की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पाठ पढ़ाते हुए कहा कि बूथ कमेटियों का कर्तव्य है कि वे 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए उनके फार्म भरवायें। जिला प्रभारी जगजीवन अहिरवार, जिलाध्यक्ष हीरालाल चैधरी, कीरत सिंह, मानसिंह पाल, बृजेश जाटव, विधानसभा प्रभारी मलखान सिंह पाल, विधानसभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह, कोषाध्यक्ष अनवार अंसारी, लल्लन पाण्डेय, धीरज पहारिया, परवेज कुरैशी, रामबाबू बबीना, नियाजुल्ला खान, राजेश कुमार, सुलेमान मंसूरी, इरफान अंसारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संचालन उदयवीर सिंह दोहरे ने किया।






Leave a comment