उरई। जिले में पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे वारंटियों के खिलाफ तेज अभियान छेड़ दिया गया है।
नतीजतन आटा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह तथा सहयोगी संब इंस्पेक्टर महेश चैधरी के नेतृत्व में गठित टीमों ने लंबे अर्से से वांछित चल रहे रामबाबू, हरीमोहन, दीपक, तथा रामहेतु को उनके गांव सुनैहटा में गिरफ्तार कर लिया।
उधर थाना गोहन में थानाध्यक्ष की सक्रियता से दो वारंटी पवन बदनपुरा और फूल सिंह सरावन को दबोच लिया गया।






Leave a comment