कालपी-उरई। मंगलवार को समाजवादी पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऋषि पाराशर पैलेस के सभागार में जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसे संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्हू राजा ने कहा कि उनके नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश का जो विकास हुआ और सभी वर्गों के उत्थान के कार्य किये गये उसे लोग याद कर रहे हैं। वर्तमान सरकार की रीति-नीति देखकर अपने को ठगा सा महसूस कर रही जनता सन्निकट लोकसभा चुनाव में सपा का फिर से भारी समर्थन करेगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम पाल ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा समाज की भलाई के काम किये हैं। उन्होंने सपा सरकार की वापसी के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया सतत जारी रखने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने हर बूथ पर नये मतदाताओं के नाम बढ़वाने के टिप्स कार्यकर्ताओं को दिये। जिला सचिव शिवबालक सिंह यादव ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर विधानसभा कालपी के अध्यक्ष हरप्रसाद पाल, नगर अध्यक्ष इरशाद खान, वीरेंद्र चौधरी, नबाव सिंह यादव, अजहर खान, समर सिंह, ब्लाक प्रमुख विजय सिंह कुशवाहा, महेंद्र कठेरिया, उपदेश सिंह यादव, अजीत यादव, शिवबालक सिंह यादव, सुशील चौधरी, कल्लू काशीखेरा, सुरेश वर्मा, अरविंद यादव, जैनुल आब्दीन, शाकिर अली, रामप्रकाश गुप्ता, दयाल सिंह यादव, शिवलाल वर्मा, खान बाबू, परवेज इटावी, लालजी यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन रमेश सिंह यादव रैला ने किया।






Leave a comment