उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दमरास में आगामी 23 सितम्बर से जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का अयोजन जय बजरंग टाइगर कबडडी क्लब के तत्वावधान में किया जायेगा।
जय बजरंग टाइगर कबडडी क्लब के कोषाध्यक्ष सिंटू भदौरिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराने वाली टीमों को 101 रुपये के हिसाब से इंट्री फीस देनी पड़ेगी। टूर्नामेंट के प्रथम पुरस्कार विजेता को 5 हजार रुपये नगद और ट्राफी और उपविजेता को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ढाई हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की जायेगी। प्लेयर आफ द टूर्नामेंट की ट्राफी भी व्यक्तिगत प्रोत्साहन के लिए दी जायेगी। 23 सितम्बर को सुबह 8 बजे से टूर्नामेंट का पहला मैच शुरू होगा।

Leave a comment