कुठौंद-उरई। पं. गंगाधर पाण्डेय श्रवण कुमार महाविद्यालय में बुधवार को सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान भगवत पटेल ने शिक्षकों को श्रीफल और गीता देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भगवत पटेल ने कहा कि शिक्षक ही समाज की धुरी है। जिससे नौनिहालों को अच्छी शिक्षा देकर वे देश में सुदृढ़ भविष्य की नीव रखें। इस दौरान सबसे अच्छे विद्यालय के लिए अजय कुमार को पुरस्कृत किया गया। अच्छे अध्यापक के पुरस्कार से पुष्पा वर्मा, मधूलिका मिश्रा, प्रिंसी सिंह, देवेंद्र सिंह, मानसिंह और नीलेश निरंजन को नवाजा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबालक प्रजापति ने की जबकि संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया। अंत में शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजय निरंजन ने आभार जताया।

Leave a comment