कुठौंद-उरई। बेसिक शिक्षा विभाग नौनिहालों के भविष्य की तबाही का सबब बन गया है। विकास खंड क्षेत्र के लाड़पुर के प्राथमिक विद्यालय की दशा से एक बार फिर इस विभाग के अधिकारियों की चुस्ती-दुरस्ती का नमूना सामने आ गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग में मंत्री से लेकर अधिकारियों तक के वसूली के चर्चे जोरों पर हैं। जिसके चलते शिक्षक बेलगाम हो गये हैं। जालौन टाइम्स की टीम बुधवार को जब लाड़पुर के प्राथमिक विद्यालय पहुंची तो समय न होने के बावजूद स्कूल बंद हो चुका था। बच्चों ने बताया कि मिडडे मील के बाद किसी दिन स्कूल नही खोला जाता। पढ़ाई के नाम पर इस खानापूरी से बच्चों की जिंदगी के साथ हो रहे खिलवाड़ का अंदजा लगाया जा सकता है।

Leave a comment