बंगरा-उरई। छोटी माता मंदिर पर हो रहे गणेश महोत्सव में कमेटी के कार्यकर्ताओ द्वारा अलग-अलग सातों दिन भव्य झांकियों को बहुत ही धूमधाम से सजाया गया। आरती के बाद हर दिन कीर्तन, भजन का भी प्रोग्राम रखा गया था। गणेश पूजा महोत्सव के दौरान सभी गणेश भक्तो ने 1100 घी के दीपक जलाकर गणपति बप्पा की महाआरती का आनंद लिया। पूरे गांव में गणपति बप्पा के जयकारों के साथ गांव का माहौल भक्तिमय रहा गणपति जी के प्रांगण में सभी ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो की सैकड़ो की तादात में गणपति बप्पा के दर्शन व रंगीन झांकियो एवं कीर्तन भजन को देखने-सुनने के लिए शान्ति पूर्वक इकट्टा हुए भक्तगण और सातवें दिन गणपति जी की प्रीतिमा को बहुत ही धूमधाम से रंगीन गुलाल से गणपति जी के भक्तों ने नाचते गाते और जयकारे लगाते हुए जल में विसर्जन किया। अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारों के साथ पूरा गांव झूम उठा इसके साथ ही गणपति जी के प्रांगड़ में उनका भोग लगाके उनके भंडारे को भी सम्पन किया गया।

Leave a comment