उरई। आटा पुलिस ने शराब की भटटी चलाते हुए एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोहना में मुखबिर की सूचना पर शिवसिंह उर्फ भूरा के अडडे पर दबिश दी। जहां वह अवैध रूप से शराब बना रहा था। मौके से पांच लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। बताया जाता है कि शिवसिंह शातिर अपराधी है जिसको पुलिस काफी दिनों से तलाश रही थी।

Leave a comment