उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धनपुरा में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत हो गई।
उक्त ग्राम में बीती रात दिलीप (55वर्ष) शौंच क्रिया के लिए खेत पर गये थे। इस दौरान तालाब के पास से निकलते समय दिलीप का पैर फिसल गया। जिससे वे तालाब में गिरकर डूब गये। सुबह उनकी मौत का पता चला। जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment