उरई। गोहन थाना क्षेत्र में यात्री बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
उक्त थाना क्षेत्र में राजपुरा स्थित पैट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार करुणानिधि पुत्र उमाचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे डायल-100 पुलिस की गाड़ी ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर बताई गई है।






Leave a comment