
- धनुताल के जल में गणपति प्रतिमाओं को किया गया विसर्जित
कोंच-उरई। सप्ताह भर चले गणपति महोत्सव का गुरुवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही समापन हो गया। गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व उनकी नगर भर में शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों पर युवा खूब थिरके, जम कर गुलाल उड़ा और पटाखे चले। नगर के कमोवेश तीन दर्जन से भी अधिक गणपति की अलग अलग शोभायात्रा निकाल कर उन्हें धनुताल के पवित्र जल में विसर्जित कर दिया गया।

नगर व क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में गणेश प्रतिमायें पंडालों में पधरवाई गईं थीं, अकेले कोंच नगर में ही कमोवेश तीन दर्जन से भी ज्यादा प्रतिमाओं को प्रतिष्ठापित किया गया था और कई धार्मिक आयोजन किये गये थे। बीती रात्रि प्रतिमा स्थलों पर हवनादि कार्यक्रम संपन्न करा दिये गये थे। गुरुवार को सबेरे से ही प्रतिमाओं की आरती के बाद उनकी शोभायात्रा शुरू हुई। प्राचीन गढी पर विराजमान गणपति प्रतिमा के विमान के साथ गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सोनी, मंत्री कन्हैया नीखर, सुशील दूरार मिरकू, सुधीर सोनी, राहुल तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी, अभिषेक रिछारिया, अजित रिछारिया, गौरव सोनी, बिष्णुकांत शास्त्री, सागर वोहरे, अमरेन्द्र दुवे, अवधेश चतुर्वेदी, सतीश राठौर, मानवेन्द्र यादव, योगेन्द्र यादव, प्रदीप भदौरिया, राजकुमार पुजारी, संदीप, अश्विनी सेठ, कमलेश साहू, ऋषि झा, सूर्यदीप सोनी, सुमित झा, दीपू सोनी, निखिल सोनी, राहुलबाबू अग्रवाल, महावीर गुप्ता, कल्लू यादव, मृदुल दांतरे, राहुल राठौर, पवन खिलाड़ी, संदीप सोनी, धु्रव सोनी, आनंद, अमित, लोकेन्द्रसिंह, गोविंद अग्रवाल, अमन सोनी, मयंक, आदि व्यवस्थाओं में रहे। पुरानी स्टेट बैंक तिराहे पर मौजूद रहे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव ने गणपति प्रतिमाओं का तिलक कर आरती उतारी। भुंजरया तिराहे पर प्रतिष्ठित गणेश प्रतिमा की व्यवस्था में लगे बाल गणेश सेवा समिति के कार्यकर्ता जितेन्द्र लाक्षकार, विकास लाक्षकार, रोहित गुप्ता, महेन्द्र यादव, अंकित, अंकुश सोनी समेत तमाम कार्यकर्ता डीजे की धुनों पर मस्ती में नाचते झूमते चल रहे थे। इसके अलावा किराना कमेटी के गणेश, सर्राफा कमेटी, रेडीमेड कमेटी, रामगंज बाजार, मोबाइल व्यवसायियों, नई बस्ती डेरा, तिलक नगर, पटेल नगर, लवली चौराहा आदि के गणेश भी आज सामूहिक शोभायात्रा के बाद धनुताल के पवित्र जल में विसर्जित कर दिये गये। इससे पूर्व शोभायात्रा बजरिया, स्टेट बैंक, लवली चौराहा, नईबस्ती, सागर चौकी, चंदकुआ से नक्टी माता होकर धनुताल पहुंची जहां उनको नम आंखों से विदाई दी गई। शोभायात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहले से ही सतर्कता बरत रहे थे और कई जगह डायवर्जन लगाया गया था। एसडीएम गुलाब सिंह एवं सीओ संदीप वर्मा ने कई दफा विसर्जन स्थल का दौरा किया, कोतवाल देवेन्द्र सिंह की अगुवाई में एसएसआई दिलीप वर्मा, सर्वेशकुमार, वीरेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि के साथ भारी पुलिस बल शोभायात्रा रूट पर चौकसी कर रहे थे।

उधर, नदीगांव में भी गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के साथ नम आंखों से विदाई दी गई। कई जगह लोगों ने प्रतिमाओं के पीछे चल रहे लोगों का जल पान आदि से स्वागत किया। हर साल की भांति अबकी दफा भी नगर में सात जगहों पर रखी गई गणेश प्रतिमायें एक साथ पहूज नदी में विसर्जित की गईं। इस दौरान बादशाह सोनी, विनोद सोनी, राजा सोनी, मनोज सोनी, सचिन खरे, पवन अग्रवाल, नीरज सोनी, पंकज जरोलिया, माता प्रसाद, गांधी डेंगरे, नंदलाल चौरसिया कुन्नाईं सविता, धु्रव गुबरेले, अखलेश प्रजापति, छोटू दीक्षित आदि मौजूद रहे। कृपाल सिंह दादी महाविद्यालय के छात्रों द्वारा राम दरबार की झांकी शोभायात्रा के साथ निकाली। एसआई राजेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।






Leave a comment