सिरसाकलार-उरई । बुढ़वा मंगल पर हर साल की भांति क्षेत्र के ग्राम दमरास में विशाल दंगल का आयोजन किया । गांव की कमेटी के तत्वावधान में किया  गया ।  औरैया , कानपुर, आगरा सहित  अन्य जनपद के पहलवानो ने सहभागिता की । पहलवानो के दावपेच देखकर दर्शक रोमांचित हुए बिना नही रह सके ।

 

दंगल का उदघाटन ब्रजराज सेंगर ने किया ।  उन्होने कहा कि कुश्ती एकता का प्रतीक होती है । दंगल के फायनल में  गुड्डू पहलवान औरैया और मुकेश पहलवान जालौन के बीच अखाड़ा हुआ । बृजराज सेंगर ने दोनों पहलवानो के  हाथ मिलाकर  कुश्ती शुरू  कराई । दोनों की कुश्ती शानदार रही । अंत तक दोनो पहलवान एक दूसरे को पटखनी देते रहे ।  कुश्ती जालौन के पहलवान मुकेश ने जीती ।  दंगल में  30 जोड़ियों की कुश्ती 15 हजार रुपये तक कराई गई ।

 

दंगल देखने के लिए  आसपास के खड़गुई , गहपुरा, धामनी,मलथुआ आदि गाँवों के सिंटू, राहुल, हनुमान आदित्य , सतेन्द्र राघव  , पुरान , सोनू आदि सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे ।

 

 

Leave a comment