उरई। बांदा के अतर्रा में पत्रकार के साथ हुए गोली कांड से गुस्साये मीडिया कर्मियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर आग उगली और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व श्रमजीवी पत्रकार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शत्रुघन सिंह यादव ने किया। उन्होंने बताया कि अतर्रा के डीएस सोनी वरिष्ठ पत्रकार हैं। जिन पर अज्ञात लोगों ने गोली चलाकर समूचे प्रदेश की मीडिया को आतंकित करने की कोशिश की है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। प्रदर्शन में मुनब्बर अली, विजय प्रताप सिंह राजपूत, पवन कुमार और आशू पटेल आदि शामिल थे।

Leave a comment