उरई। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ईंटों के रायल गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीप्रकाश दीक्षित नवादा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय मानवीय मूल्यों के पोषक थे। उन्होंने एकात्म मानववाद की अवधारणा से अंतिम छोर पर खड़े आदमी के लिए अपनी सर्वोच्च सहानुभूति का प्रदर्शन किया था।
अन्य वक्ताओं ने पंडित जी की सादगी महान नेता होते हुए भी उनकी सरलता और उनके करुणामय स्वभाव को आज की राजनीति में दुर्लभ बताया। उन्होंने कहा कि भारतीयता की बहाली तभी होगी जब पं. दीनदयाल उपाध्याय के अनुकरण की कोशिश वर्तमान पीढ़ी करेगी। इसी क्रम में नवादा, पिचैरा, गुपलापुर आदि गांवों में भी उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के रामपुरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी, बटेश्वर पाल, गिरीश त्रिपाठी, प्रधान बृजेंद्र द्विवेदी, आनंद तिवारी, लवकुश त्रिपाठी, श्रीकांत त्रिपाठी, योगेश और कालका प्रसाद आदि भी उपस्थित रहे।






Leave a comment