उरई। अंबेडकर महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने पदोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के बुधवार को दिये गये फैसले का स्वागत किया। उन्होंने देश भर की राज्य सरकारों से जल्द से जल्द इसे अमलीजामा पहनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से यह साफ हो गया है कि प्रोमोशन मे आरक्षण पूरी तरह वैधानिक है। इसके लिए किसी तरह के सर्वे और आंकड़े की जरूरत नही है। सामाजिक पिछड़ेपन का आधार ही इसमें पर्याप्त है। इस फैसले से सरकार या नौकरशाही में बैठे दलित विरोधी लोग प्रमोशन में आरक्षण के प्रावधान से किसी तरह की छेड़छाड़ नही कर पायेगें।
उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल कहीं न कहीं दलितों के मुददे पर लोगों को गुमराह करते हैं। ये लोग पदोन्नति में आरक्षण के मामले में रोड़ा पैदा करते चले आये हैं। अब इन्हें अक्ल आ जानी चाहिए अन्यथा इनको सत्ता से बाहर भेजने की दम दलित समाज रखता है।

Leave a comment