
उरई । 22 सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक रूप से कालपी में फोरलेन के चुनौतीपूर्ण अधूरे कार्य को पूरा कराने की शुरुआत के लिए बुधवार को जेल रोड के एक उत्सव गृह में समारोह आयोजित कर जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर का पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी के साथ अभिनन्दन किया । इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी भी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने , अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अनिल; बहुगुणा ने की । वक्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सहयोग के कामयाब होने से कालपी के वाशिंदों और हाई वे के मुसाफिरों को कसफ़ी राहत मिलेगी । पूरा जिला इसके लिए डी एम और उनकी टीम का शुक्रगुजार है ।
रेडक्रास के सचिव युद्धवीर कांठरिया , ईं अजय इटौरिया, शांति स्वरूप माहेश्वरी , इसरार साहब , सत्यपाल शर्मा , शैलेन्द्र श्रीखण्डे, मुकेश उदैनिया, अनिल कुचया आदि विशिष्ट जन उल्लेखनीय तौर पर मौजूद थे ।






Leave a comment