उरई । कदौरा क्षेत्र में पथरेहटा घाट के पास गुरुवार को मौरंग के खूनी ट्रक ने दरअसल एक नहीं 2 बाइको को रौंदा है । दूसरी बाइक से जा रहे दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

गुरुवार को दोपहर बाद कदौरा में खूनी ट्रक ने 2 बाइक रौंदी । एक हादसे में तो पूरा परिवार लगभग साफ़ हो गया । दूसरी बाइक से भेंड़ी निवासी आसाराम अपनी पत्नी तांतिया को ले कर जा रहे थे । ट्रक ने उन्हे भी टक्कर मारी । दोनों की हालत गंभीर है । उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

Leave a comment