
कोंच-उरई । नदीगांव में विगत बर्षों की भांति इस साल भी मां सिंहवाहिनी मेला महोत्सव एक माह तक चलेगा। मेले को लेकर कस्बाई नागरिकों की बैठक में मेला कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं जिसमें अध्यक्ष नारायणदास सोनी और मेला प्रभारी पीडी सोनी को बनाया गया है जबकि संरक्षक की भूमिका अभिमन्युसिंह डिंपल रहेंगे।
आगामी 9 नवंबर से एक महीने तक चलने बाले मां सिंहवाहिनी मेला महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिये तैयारियां अभी से शुरू हो गईं हैं। सामाजिक एकता उत्थान समिति की एक बैठक बाजार में आयोजित की गई जिसमें सर्व सम्मति से मेला कमेटी गठित की गई और लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। मेले के संरक्षक के रूप में अभिमन्युसिंह डिंपल, अध्यक्ष नारायणदास सोनी, उपाध्यक्ष उमाकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद गुबरेले व मोहम्मद शरीफ, मेला प्रभारी पीडी सोनी, मंच संचालक राजेन्द्र सोनी व अशोक झा, व्यवस्था में फरीद कादरी, उस्मान खान, लला टेलर आदि को जिम्मेदारियां दे दी गईं हैं तथा मीडिया प्रभारी निकेत सक्सेना, नन्दलाल चौरसिया व जीतू परिहार को बनाया गया।




Leave a comment