उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव नहर में फंसा मिला । शव तीन चार दिन पुराना होने से बदबू मार रहा था । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है ।

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरौली में शनिवार को ग्रामीणों ने नहर में 35 वर्षीय युवक का शव फंसा देखा तो उन्होने पुलिस को सूचना की जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह मौके पर पहुँचे । अंदाजा है कि शव कहीं दूर से बह कर आया है । उन्होने आसपास के थानों से शिनाख्त में सहयोग माँगा । उन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

Leave a comment