उरई। कोतवाली क्षेत्र के करसान ग्राम में एक विवाहिता ने गृह कलह के कारण आत्मदाह कर लिया । जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

मृतका शिवानी (30 वर्ष ) पत्नी हरीसिंह पाल ने पति से रोज- रोज झगड़ा होने से क्षुब्ध हो कर शनिवार को अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली । शिवानी जब जलने लगी तो उसकी चीख पुकार सुन कर पड़ोसी जमा हो गए । बाद में उसका पति हरीसिंह पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पत्ताल ले गया जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया । खबर पा कर पुलिस करसान पहुँची । कांसीराम चौकी इंचार्ज जितेंद्र प्रताप सिंह ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

Leave a comment