उरई,। बैंक से पैसे ले कर निकले ग्रामीण के साथ पहले से घेराबंदी किए बदमाशों ने टप्पेबाजी कर उसे 49 हजार रुपये की चपत लगा दी ।
विवरण के मुताबिक मंगलवार को कदौरा में लक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास स्थित इलाहाबाद बैंक से पंडोरा निवासी हिमांशु उर्फ लाला पुत्र अजय पाण्डेय ने 49 हजार रुपये निकाले । वे बैंक से बाहर निकल ही पाये थे कि 2 बदमाश उनके पीछे – पीछे आ गए । उन्होने आभास कराया कि उन्होने भी अभी अभी बैंक से पैसे लिए हैं । उन्होने रुमाल में बंधी अपनी तथाकथित रकम दिखाई जिसमें 500 का एक नोट ऊपर लगा दिखाई दे रहा था । बदमाशों ने कहा कि यह हमारे 2 लाख पकड़ो और अपने रुपये हमारे हाथ में दे दो । लाला इस झांसेबाजी को समझ नहीं पाया । वह सम्मोहन जैसी हालत में हो जाने की वजह से उन्हें अपनी रकम दे बैठा । इसी बीच वे रफूचक्कर हो गए । टप्पेबाजी का एहसास होने पर लाला ने अपना माथा पीट लिया और पुलिस को सूचना दी ।






Leave a comment