
कालपी-उरई । बुधवार को बीहड़ इलाके के ग्रामीण अंचलों के बाशिंदों को कानून के प्रति जागरूक करने के लिये न्याय विभाग तथा राजस्व बिभाग के द्वारा तहसील क्षेत्र के महेवा व्लाक के ग्राम कुटरा मुस्तकिल में तहसीलदार सालिकराम की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को कानून तथा शासन की योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
प्राइमरी पाठशाला के परिसर मे आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को सम्बोधित करते हुये तहसीलदार ने राष्ट्रीय पारिवारिक योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री सर्वहित बीमा योजना एवं राजस्व सम्बधी जानकारियां उपलब्ध कराईं । राममोहन चतुर्वेदी ने दुर्घटना क्लेम सहित कानूनी अधिकारों की जानकारी दी । उन्होंने बीमा क्लेम, एफआईआर को पुलिस मे दर्ज कराने आदि मामलों को बताते हुए जागरूक किया।। शिक्षाविद, कानूनविद तथा पर्यावरणविदो ने शासन के द्वारा चलाई जा रही कल्याण कारी योजानाओ की जानकारी शिविर के माध्यम से जनता को उपलब्ध कराई ।
प्रधान कैलाश कुमार तथा समाज सेवी रिसाल सिंह ने गांव की कई जनसमस्याओं तथा अतिक्रमण आदि को अवगत कराते हुये निदान करने के लिये अधिकारियों से की अपेक्षा की । क्षेत्रीय लेखपाल शिवकुमार दुबे ने ग्रामीणों से शासन की योजानाओ के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया। शिविर में विशेषज्ञ के तौर पर पधारे वृजेश सिंह, कमलेश कुमार, अरविन्द कुमार पांडेय, वैभव कुमार, इरफान मंसूरी आदि ने सम्बोधित किया।
शिविर मे काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






Leave a comment