ग्राम मरगायां में बुद्ध मूर्ति का किया गया लोकार्पण

कदौरा। आज ग्राम पंचायत मरगायां में बुद्ध मूर्ति का लोकार्पण करने भंते शीलरत्न और श्याम बहादुर सैनी, कमलेश बौद्ध अन्य बौद्ध भिक्षु के साथ पहुंचे। क्षेत्रीय प्रधान हेमंत निस्वा जिलाध्यक्ष प्रधान संघ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।भंते शीलरत्न को प्रोटोकाल होने के कारण कालपी से प्रशासन ने रिसीव किया और थाना कदौरा के स्टाफ ने सुजानपुर से अगुवाई की। गांव के बाहर लोगों ने भंते शीलरत्न का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और मंच तक जुलूस के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने जो पांच शील दिए हैं वह कानून की तरह है जो किसी भी देश किसी भी धर्म पर लागू होता है अगर आप पाप या झूठ, चोरी करते हैं तो आपको सजा मिलना तय है और ये बात छब्बीस सौसाल पहले बुद्ध ने कही थी। हेमंत निस्वा ने कहा कि किसी भी धर्म को पढऩा या सुनना बड़ी बात नहीं होती उसे मानना बड़ी बात होती है। कमलेश बौद्ध ने कहा कि विचार धाराओं से ही समाज का सुधार हो सकता है। बहादुर सैन ने कहा कि सावित्री बाई ही देश की प्रथम महिला हैं जिन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने का संघर्ष किया। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में बढ़ रही हैं तो इसका श्रेय सावित्री बाई फुले को जाता है। कार्यक्रम का आयोजन गजराज कुशवाहा, गंगा कुशवाहा, मनोज वाल्मीकि, शिवशंकर अहिरवार, बालेंद्र गुप्ता, महादेव कुशवाहा, हीरालाल, विमल, मिठाईलाल नेता कदौरा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।  

Leave a comment