मुहम्मदाबाद। ग्राम कुसमिलिया में बस स्टैंड पर सडक़ पार करते समय व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे डकोर थानाध्यक्ष ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।शनिवार शाम को डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया निवासी रामराज राजपूत (50 वर्ष) पुत्र स्व. नारायण राजपूत कुसमिलिया बस स्टैंड पर सडक़ पार कर रहे थे तभी उरई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे डकोर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां घायल की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रिफर कर दिया।







Leave a comment