बजट एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

  उरई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के एतिहासिक बजट एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर स्वयंवर गेस्ट हाउस राठ रोड पर बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी ने कहा कि 5 से 14 फरवरी तक प्रदेश के सभी क्षेत्र समिति, जिला समिति, मंडल समिति बैठक कर सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल, किसान संगठन औद्योगिक एवं व्यवसायिक नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला कोआपरेटिव, साधन सहकारी समितियां, शिक्षण संस्थानों के द्वारा बजट प्रस्ताव पर गोष्ठी कर प्रधानमंत्री को अभिनंदन पत्र भेजना है। कार्यक्रम के संचालनकर्ता रामअनुग्रह सिंह राजावत ने कहा कि यह बजट किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य को कोरोना काल के संकट के बाद ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी उदयन पालीवाल, महामंत्री दिलीब दुबे, रविंद्र प्रताप, विवेक कुशवाहा, अग्निवेश चतुर्वेदी, मनोज पालीवाल, बटेश्वर पाल, नीरज दुबे, सलिलकांत, वीरप्रताप जादौन, शक्ति गहोई, मनोज यादव, भूपेंद्र प्रताप, हरेंद्र विक्रम, रेखा वर्मा, प्रीति बंसल, मंडल के सभी अध्यक्ष एवं मोर्चा के अध्यक्ष आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment